कैरोलीन फोरेस्ट




कैरोलीन फोरेस्टएक निर्देशक, निबंधकार, संपादकीय तथा पटकथा लेखक हैं।
उनके पास " बहुसंस्कृतिवादऔर सार्वभौमिकता" जैसे विषय पर Sciences-Po में पढ़ाने का अनुभव है।
उन्होंने चरम दक्षिणपंथ, कट्टरवाद, बहुसंस्कृतिवाद और सार्वभौमवाद पर कई निबंध लिखे हैं, जिसमें से प्रमुख हैं तीर क्रुआसे: यहूदी कट्टरवाद के दौर में धर्मनिरपेक्षता की परीक्षा, इसाई और मुसलमान, फ्रेयर तारिक: तारिक रमादान के दोहरे सम्वाद, अस्पष्टवादी प्रलोभन, पूर्वाग्रहों के झटके, अंतिम यूटोपिया: सार्वभौमिकतावाद के ऊपर खतरा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (तस्लीमा नसरीन के साथ बातचीत), मारीन ल पेन चिन्हित या निन्दा का भाव (सलमान रुश्दी द्वारा "एक महत्वपूर्ण पुस्तक" के रूप में  वर्णित) और धर्मनिरपेक्षता का महत्त्व।

उनकी अधिकांश पुस्तकेंपुरस्कृत की गयी है: धर्मनिरपेक्षता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, पॉलिटिकल बुक पुरस्कार, जीन ज़ी पुरस्कार, एरॉन-कोंडोरसेट पुरस्कार, फेतकन पुरस्कार या नैतिक और सामाजिक विज्ञान अकादमी के एड्रियन ड्यूवेट पुरस्कार। कई पुस्तकों की जूरी की सदस्य रह चुकी कैरोलीन फोरेस्ट, अन्ना लिंड फाउंडेशन (संस्कृतियों के बीच संवाद के लिए) की सदस्य भी रही हैं।

उनके लिखे हुए पुस्तकों और निबंधों का अंग्रेजी, अरबी, चीनी, क्रोएशियाई, स्पेनिश, इतालवी, जापानी, कुर्द, फारसी, पुर्तगाली और रूसी में अनुवाद किया गया है।

2004 से 2009 तक चार्ली हेब्दो के एक पूर्व कर्मचारी के रूप में , उन्होंने कार्टूनों के कई मामलों को कवर किया और नव अधिनायकवाद के खिलाफ बारह के घोषणापत्र की शुरुआत की, जिसमें सलमान रुश्दी और तसलीमा नसरीन ने हस्ताक्षर किए।

उन्होंने समाचार पत्र 'ल मोन्द' में 5 सालों तक "साँ देतूर" नामक एक कॉलम आयोजित किया, फ्रांस इंटर पर एक शो "वे दुनिया को बदल देते हैं" और फ्रांस कल्चर पर " कैरोलीन फोरेस्ट के नज़र में  दुनियाँ " नामक एक कॉलम 2016 में आयोजित किया। अपने नियमित कॉलम के अलावा हफिंगटन पोस्ट पर उन्होंने लगातार लिखा। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इनमें से कई कॉलम प्रकाशित किए हैं। वह आजकल मैरिआन में लिखती है। 

टेलीविज़न के लिए, उन्होंने द पार्क्स ऑफ़ पीस सहित 20 से अधिक वृत्तचित्रों का निर्देशन किया, पूर्वाग्रहों के खिलाफ एक श्रृंखला, "काईयेर द दोलेअंस", और एक "रेजो दे लेक्सत्रिम" परकिया

2016 से, उसने खुद को "सिस्टर्स ऑफ वेपन्स" लिखने और निर्देशन के लिए समर्पित किया है, जो यज़ीदी नरसंहार और एक अंतरराष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के बारे में एक काल्पनिक फिल्म है जो कुर्द लड़ाकों में शामिल होने के लिए आई है। फिल्म 2019 के सर्दियों में "सिस्टर्स ऑफ वेपन्स" के नाम से रिलीज होगी। 
पिच: 
ज़ारा, एक युवा यज़ीदी का अपहरण कर लिया जाता है और उसे एक सेक्स दासी के रूप में जिहादी को बेच दिया जाता है। अपने छोटे भाई को बचाने की इच्छा से प्रेरित, जो कैद में रखा गया और एक बाल सैनिक बनने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, वह भागने में सफल हो जाती है। वह हथियार उठाने का विकल्प चुनती है और महिला सेनानियों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होती है।
विभिन्न जगहों से आये हुए इन सभी के अन्दर लड़ने की आग हैं।  उन्हें जिहादियों के पीछे की उस शक्ति का पता चल जाता हैं, जो एक महिला द्वारा मारे जाने से घबराया हुआ है, और एक साथ, ये सशस्त्र बहनें कट्टरता के खिलाफ एक ऐतिहासिक युद्ध लड़ने के लिए निकल पड़ती हैं।

"सिस्टर्स ऑफ वेपन्स" के पोस्टर पर, कैरोलीन फोर्स्ट की फिल्म दिलन ग्विन, अमीरा कासार, केमलिया जोर्डाना, माइया सांसा, एस्तेर गारेल, नूश स्केजेन, कॉर्कमाज़ अर्सलान, मार्क राइडर, डरीना अल जौंडी।




Commentaires